Shardiya Navratri 2023: इस साल शारदीय नवरात्री का पावन पर्व रविवार, 15 October, 2023 को आरम्भ हो रही है। माँ दुर्गा को समर्पित नवरात्री का अनुष्ठान 15 October, 2023 से लेकर 23 October, 2023 मंगलवार तक चलेगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता है। इस साल यह पावन पर्व रविवार 15 October, 2023 को आरम्भ होगा, वही इसका समापन मंगलवार, 23 October, 2023 को होगा। नवरात्री के समापन के साथ ही अगले दिन 24 October, बुधवार को दशहरा, विजय दशमी का पर्व मनाया जायेगा। हिन्दू धर्म में माँ दुर्गा को समर्पित नवरात्री का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वे इस पर्व को बहुत श्रद्धा और धूम – धाम से मानते हैं। हर साल प्रत्यक्ष रूप से दो नवरात्री मनाये जाते हैं। एक शारदीय नवरात्री जो अश्विन माह में होती है और एक चैत्र नवरात्री, जो की चैत्र महीने में मनाई जाती है। नवरात्री में माँ आदिशक्ति के नौ स्वरुप की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है की नवरात्री में माँ दुर्गा की पूजा उपासना करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण होती है। जीवन में आ रही बाधा और संकटों का निवारण होता है। नवरात्री के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और फिर पुरे नियम, विधि विधान से नौ दिनों तक माँ आदिशक्ति के नौ रूपों की उपासना की जाती है।
आईये इस लेख के माध्यम से हम जानते हैं की Shardiya Navratri 2023 की तिथि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि क्या है।
Shardiya Navratri 2023 (शारदीय नवरात्रि 2023) कब है ?
हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्री रविवार 15 October, 2023, से शुरू होगी और इसका समापन्न मंगलवार, 23 October, 2023 को होगा। नवरात्री के समपन्न के साथ ही 24 October को विजय दशमी का त्यौहार मनाया जायेगा। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार 14 October, 2023 की रात्रि 11:24 मिनट से शुरू होगी और यह रविवार 15 October के दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी। हिन्दू धर्म के अनुसार शारदीय नवरात्री हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण रखता है। साधक माँ दुर्गा की उपासना के लिए व्रत भी रखते हैं। पुरे नियम और विधि विधान से माँ की आराधना की जाती है। विभिन्न ज्योतिषाचार्य के अनुसार नवरात्री का आरम्भ करने के लिए १५ अक्टूबर ही शुभ माना गया है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य के अनुसार कलश स्थापना, अभिजित मुहूर्त में सबसे शुभ माना जाता है। इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में अभिजित मुहूर्त सुबह 11:48 मिनट से लेकर दोपहर 12:36 मिनट तक रहेगा। ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 48 मिनट ही रहेगा।
Shardiya Navratri 2023 (शारदीय नवरात्रि 2023) की तिथि
15 अक्टूबर 2023, रविवार – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
16 अक्टूबर 2023, सोमवार – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
17 अक्टूबर 2023, मंगलवार – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
18 अक्टूबर 2023, बुधवार – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023, वृहस्पतिवार – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार – मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023, शनिवार – मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023, रविवार – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023, सोमवार – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
24 अक्टूबर 2023, मंगलवार – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (विजय दशमी, दशहरा)

Shardiya Navratri 2023 (शारदीय नवरात्रि 2023) पूजन विधि
नवरात्री में कलश स्थापना से पहले, पूजा करने के स्थान को अच्छी तरह गंगा जल से शुद्ध कर ले। कलश के नीचे मिटटी या फिर बालू राखी जाती है। जिसमे जौ बोये जाते हैं। जौ माँ अन्नपूर्णा का प्रतीक मन जाता है। कलश को आम के पत्ते से सजाया जाता है। उसमे दूर्वा, हल्दी की गाँठ, सुपारी, चावल, सिक्का, आदि रखे जाते हैं। माँ दुर्गा की फोटो या मूर्ति स्थापित की जाती है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी, रोली, चन्दन, सिंदूर, मौली, इलाइची, लौंग, कपूर, पान के पत्ते, नारियल, लाल फूल, फल, मिठाई , इत्र, श्रृंगार का सामान, आदि चढ़ाया जाता है। कलश स्थापना के साथ ही माँ दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति भी जला सकते हैं। इसके बाद हर रोज नौ दिन तक माता की सुबह – शाम पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही दुर्गा सप्तसती का पाठ करना अति फलदायी होता है।
Shardiya Navratri 2023 (शारदीय नवरात्रि 2023) में माँ दुर्गा का वाहन
माँ दुर्गा का वाहन कौन होगा ये किस दिन पूजा शुरू और अंत होगी उसके ऊपर निर्भर करता है। अलग अलग दिन के अनुसार माता का वाहन बदल जाता है और उसके अलग अलग संकेत भी होते हैं। इस बार नवरात्री रविवार को शुरू हो रही है। रविवार के दिन माता का आगमन होने से माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है, जो की अधिक वर्षा होने का संकेत देता है।
1 thought on “Shardiya Navratri 2023 (शारदीय नवरात्रि 2023) कब है ? जाने तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि”